पटना ग्रामीण: मारूफगंज मंडी स्थित सागर ट्रांसपोर्ट से करीब ₹10 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज मंडी स्थित सागर ट्रांसपोर्ट से 4800 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। प्रत्येक बोतल 100 ml की है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 4800 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद की गई है और मामले में ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की जा रही है।