पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया हत्या का आरोपी, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किए खुलासे
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मर्डर का आरोपी बताया। मौके पर उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और उनके समधी पर भी गलत तरीके से जमीन खरीद कर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।