पटना ग्रामीण: पुलिस से बचने के लिए छात्र नेता दिलीप ने अपनाया पीके फिल्म का तरीका, तिरंगे को कपड़े की तरह पहना
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां नीतीश सरकार आए दिन बिहार के लोगों को कई योजनाएं दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों बिहार के हर वर्ग के लोग लगभग हर दिन सड़क पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं हालांकि कई बार प्रशासन भी इन पर लाठियां बरसा चुकी है। छात्र नेता दिलीप अक्सर छात्रों के अलग-अलग वर्ग के साथ प्रोटेस्ट को लीड करते हुए नजर आ जाते हैं।