कुंडा: कुंडा के ताजपुर सगरा मोड़ के पास महिला से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
कुंडा पुलिस ने सताजपुर सगरा मोड़ के पास से महिला का पर्स चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों—कुलदीप, राहुल और मोहित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया की इनके पास से चोरी के 3,000 रुपये नकद, बैग और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।