मड़ावरा: सोंरई में गाली-गलौज करने से मना करने पर 2 महिलाओं और लड़कियों की 5 लोगों ने लाठी-डंडे से की मारपीट
सोंरई गाँव में 2 महिलाओं और 2 लड़कियों को 5 लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि घटना बुधवार की शाम 4 बजे की है जब घर में कोई पुरूष नही था तभी 5 लोग आए और गाली गलौज करने लगे और जब गाली गलौज करने से मना किया तो लाठी डंडे से मारपीट कर दी।