अलीराजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! नकली सोने के बिस्किट बेचकर वनरक्षक से 2,90,000 रुपये की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, महिला सहित 3 आरोपी चढ़े हत्थे 👮♂️🚨 सोना
पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह भदौरिया के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने एक अंतर-जिला ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने वन विभाग के कर्मचारी को सूरत में खुदाई के दौरान सोने के बिस्किट मिलने का लालच देकर 2,90,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। 🧐📸
थाना प्रभारी सोनू सिटोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धार और झाबुआ में दबिश देकर राकेश बिलवाल, पांगलीबाई और कालू वसुनिया को दबोच लिया। इनके पास से ठगी के 70,000 रुपये नगद और 2 नकली बिस्किट बरामद हुए हैं। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Alirajpur #CheatingCase #FakeGold #AlirajpurPolice