सरदारशहर: राजकीय अस्पताल में शराब के नशे में झगड़ा करने वाले 2 युवकों सहित पुलिस ने 3 जनों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में शराब के नशे में झगड़ा करने वाले रतनगढ़ के कांगड़ निवासी 20 वर्षीय किशन पुत्र भोलूराम जाट, बन्धनाउ दिखनादा निवासी 23 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र नंदलाल जाट और बंधनाऊ गांव में पिकअप को बीच सड़क पर खड़ी करने पर रूपलीसर निवासी 21 वर्षीय रामचंद्र पुत्र भागुराम जाट को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।