सरदारशहर: एसडीएम ने राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल का सोमवार शाम 4 बजे एसडीएम दिव्या चौधरी ने निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल के प्रभारी को निर्देशित किया। अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़ ने एसडीएम को अस्पताल की ओपीडी व्यवस्थाएं, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, वार्ड एवं निशुल्क जांच केंद्र का निरीक्षण करवाया।