सरदारशहर: हनुमानगढ़-बीकानेर CET का पेपर देने जा रहे सरदारशहर के अभ्यर्थी 3 से 4 घंटे बसों में खड़े रहकर परीक्षा केंद्र पहुंचे
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 22, 23 व 24 अक्टूबर को होने वाले सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम को लेकर परीक्षार्थियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। सरदारशहर के अधिकाश परीक्षार्थियों का सेंटर हनुमानगढ़ और बीकानेर में आया है, ऐसे में एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में परीक्षार्थीयों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।