सरदारशहर: राममंच में विप्र फाउंडेशन द्वारा विशाल प्रतिभा सम्मान व विप्र सम्मेलन का आयोजन, 500 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
सरदारशहर के राममंच प्रांगण में रविवार दोपहर 12 बजे विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के द्वारा विशाल प्रतिभा सम्मान एवं विप्र सम्मेलन का आयोजन समाजसेवी मांगीलाल पारीक की अध्यक्षता किया गया। विद्याधर पारीक प्रवक्ता, सुनील मिश्र प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आदि मंचस्थ अतिथियों ने विप्र फाउंडेशन के बैनर तले विप्र समाज की 500 प्रतिभाओं का सम्मान किया।