देहरादून पुलिस ने रेखा आर्य के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उन्हें 4 कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया है। गिरधारी लाल को झांसी और सतेंद्र को बरेली से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर रेखा आर्य को निदेशक पद से हटाकर सतेंद्र को चारों कंपनियों में निदेशक बनाया था। मुख्य आरोपी पर यूपी और उत्तराखंड में हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर समेत 44 मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच 9 सदस्यीय SIT कर रही है।
Pauri, Garhwal | Nov 8, 2026