जनसंपर्क के जरिए सुंदरलाल मुयाल ने साधा जनसंवाद, 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस।
पौड़ी। कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल ने आज परसुण्डाखाल, पैडुल, अगरोड़ा एवं पीपलपाणी क्षेत्र में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का स्नेह, समर्थन और आत्मीयता देखने को मिली।
सुंदरलाल मुयाल ने कहा कि जनता का विश्वास और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।
Pauri, Garhwal | Nov 29, 2026