कोडरमा: उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में बिना लाइसेंस प्रतिष्ठान चलाने पर 15 दुकानदारों पर जुर्माना
झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकान संचालन करने वालों पर नगर परिषद ने शनिवार को कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर शहर के डॉ गली से जैन मंदिर गली तक ट्रेड लाइसेंस जाँच विशेष अभियान चलाया गया ।जिसमे 70-80 दुकानों का ट्रेड लाइसेंस जाँच किया गया। जिमसें 15 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया.