कोडरमा: ग्रीन तिलैया, क्लीन तिलैया" अभियान के तहत सुभाष चौक पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण
ग्रीन तिलैया, क्लीन तिलैया" अभियान के तहत आज सुभाष चौक के समीप एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोडरमा उपायुक्त श्री ऋतुराज, उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन, जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव, कई समाजिक संगठन के सम्मानिय लोग एवं नगर प्रशासक श्री अंकित गुप्ता ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।