कोडरमा: डूमरडीहा और मेघातरी में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बैंकों द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा प्रखंड के डुमरडीहा एवं मेघातरी पंचायतों में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत इंडियन बैंक (झुमरीतिलैया शाखा) एवं पंजाब नेशनल बैंक (मेघातरी) के सहयोग से बैंकिंग एवं बीमा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर एलडीएम श्री विमलकांत झा के मार्गदर्शन तथा CFL जिला प्रभारी श्री अमन दीप गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ।