कसडोल: युवा मोर्चा कसडोल द्वारा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ मासिक बैठक का आयोजन
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और क्षेत्र में संगठन की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया