जगदलपुर: गंगामुण्डा तालाब चौपाटी से अतिक्रमण हटाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, महापौर ने दर्ज कराई FIR
छठ पूजा को लेकर गंगा मुंडा तालाब और उसके आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे,महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित MIC सदस्यों ने बोधघाट थाने पहुंच अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम कर्मी राजेश यादव से विवाद किया।