जगदलपुर: संजय गांधी वार्ड में रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण पर रेलवे प्रबंधन ने चलाया बुलडोजर,32 मकानों को तोड़ा <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
जगदलपुर नगर के संजय गांधी वार्ड में आज शनिवार को दोपहर 2 बजे रेलवे प्रबंधन ने भारी पुलिस बल के साथ रेलवे की जमीन में हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर 32 मकानों को तोड़ दिया । जिससे इसकी सूचना जैसे ही मुख्य विपक्षी दल और कांग्रेस के नेताओं को लगी ,वे तत्काल संजय गांधी वार्ड पहुंचे और रेलवे प्रबंधन से तोड़फोड़ रोकने की अपील की।