जगदलपुर: महिलाओं ने गीता भवन में धूमधाम से मनाया करवा चौथ का व्रत, पूजा-अर्चना के बाद चन्द्र देव को अर्घ्य देकर खोला निर्जला व्रत
सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए महिलाओं ने शुक्रवार शाम 7 बजे करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते निर्जला व्रत रखा और शाम को करवा चौथ व्रत कथा सुनकर पूजा की। बाद में चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपना व्रत तोड़ा। इस बीच शहर में महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखा और रात की पूजा की तैयारी की।