जगदलपुर: मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- प्रदेश में एक दीपक बैज कांग्रेस कमेटी और एक भूपेश बघेल कांग्रेस कमेटी है
शुक्रवार को वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व बताए कि प्रदेश में पीसीसी चीफ दीपक बैज के कितने अध्यक्ष होंगे, भूपेश बघेल के कितने अध्यक्ष होंगे, टी एस सिंहदेव के कितने अध्यक्ष होंगे और नेता प्रतिपक्ष के कितने जिला अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक दीपक बैज कांग्रेस कमेटी है ।