जगदलपुर: नक्सलियों के 3 स्टेट कमेटी मेंबर्स ने किया सरेंडर, बस्तर में सक्रिय माओवादियों ने तेलंगाना में डाला हथियार
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय 3 हार्डकोर नक्सलियों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। ये तीनों नक्सल संगठन में तेलंगाना स्टेट कमेटी के मेंबर्स हैं, जो पिछले कई सालों से बस्तर में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि फोर्स के बढ़ते दबाव और एनकाउंटर के डर से इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।