जगदलपुर: केशलूर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परपा पुलिस जांच में जुटी
जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के केशलूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परपा थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने दोपहर में पुलिस को सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।