आबू रोड: आबूरोड में निकली मां अंबाजी की भव्य ध्वजा शोभायात्रा, श्रद्धा और आस्था के साथ उत्साह का संगम दिखा
आबूरोड में माँ भगवती की असीम कृपा और कुलदेवी के आशीर्वाद के उपलक्ष्य में भव्य ध्वजा शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।शोभायात्रा अंबाजी मंदिर से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, सदर बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनःअंबाजी मंदिर पहुंची ध्वजा जहा शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।