छपरा: जिले के 8 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, उप मुख्यमंत्री रहे मौजूद
Chapra, Saran | Jul 15, 2026 जिले के विभिन्न 8 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का बुधवार की दोपहर 1 बजें के लगभग उद्घाटन किया गया। वहीं दरिहारा डिग्री कॉलेज का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। वहीं डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के मशरक, मढ़ौरा, तरैया, लहलादपुर, पानापुर,एकमा, इसुआपुर और मकेर में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ किया गया।