नावानगर: नावानगर स्थित कोका-कोला प्लांट के गेट पर मजदूरों की हड़ताल, पूर्व विधायक भी पहुंचे
नावानगर स्थित कोका-कोला प्लांट के मुख्य गेट पर सोमवार की सुबह 9 बजे मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की मांग उठाते नजर आए। हड़ताल के समर्थन में पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों की आवाज को मजबूती दी।