उचकागांव: उचकागांव के अमठा भुवन से 2295 बोतल शराब के साथ एक शराब माफिया गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के अमठा भुवन गांव स्थित एक बगीचे से पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 51 कार्टून में रखें 2295 बोतल देसी शराब बरामद किया गया है। इस दौरान मौके से पुलिस ने एक कुख्यात शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जबकि पांच आरोपित मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।