उचकागांव: उचकागाँव थाना क्षेत्र के डुमरिया चवर में गाय चराने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
उचकागाँव थाना क्षेत्र के डुमरिया चवर में मवेशी चराने गए 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय लगी जब मवेशी अपने आप घर पहुंच गए और मृतक लापता रहा। इसके बाद तलाश शुरु की गई तो चरवाहे का शव खेत में गिरे बिजली के तारों में उलझा पाया गया।