उचकागांव: मीरगंज में तीन दिवसीय श्री हनुमत सह रूद्र अचल प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकली
मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार पोखरा पर नव निर्मित मंदिर में बुधवार को श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर बड़कागांव, लाइन बाजार आदि का भ्रमण कर श्रद्धालू लाइन बाजार तालाब घाट पर पहुंचे.