उचकागांव: उचकागाँव के तुलसिया में दरवाजे पर पानी बहने से रंजिश, पड़ोसियों ने मां और बेटियों पर चाकू से हमला किया
उचकागांव थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में सड़क किनारे लगे सरकारी नल से गेहूं धोने के दौरान पड़ोसियों के घर के सामने पानी बह जाने से रंज पड़ोसियों ने महिला गुला देवी पर लाठी-डंडे से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आई उनकी बेटियों गुड़िया कुमारी और प्रिया कुमारी पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।