उचकागांव: उचकागांव थाने के संत मोड़ पर बाइक से शराब की एक बोतल बरामद, दो गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के संत मोड़ के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बाइक के सीट के नीचे छुपा कर रखे एक बोतल देसी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के बरारी हरकेश गांव के जुल्फेकार अली खान और सैफ अली खान के रूप में की गई है। इस दौरान पुलिस ने युवको के पास से बरामद बाइक को भी जप्त कर लिया है।