उचकागांव: मीरगंज में दो स्थानों से 83 लीटर देसी शराब बरामद, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास से पुलिस ने 40 लीटर बंटी बबली देशी शराब बरामद की। इसके अलावा, सबेया फील्ड के पास एक मोटरसाइकिल पर गैलन में छिपाकर रखे गए 43 लीटर देशी शराब को भी जब्त किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।