मंदसौर बस स्टैंड पर गाय के साथ अश्लील कृत्य के आरोप में एफआईआर
मंदसौर। बस स्टैंड क्षेत्र में गाय के साथ अश्लील कृत्य करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद अबरार के रूप में हुई है, जो मूलतः नाहरगढ़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।