मंदसौर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन 6 अक्टूबर को
तैयारी के संबंध में जिला पंचायत में बैठक आयोजित की गई
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन में मंदसौर में 6 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12:00 बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्थानिय कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुकूल जैन की अध्यक्षता में बैठक सोमवार को आयोजित की गई। सभी संबंधित अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
बलराम कृषि महोत्सव के संबंध में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सोपें गए हैं। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वो की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुकूल जैन द्वारा बैठक में की गई। सभी अधिकारियों को गंभीरता से समय सीमा में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश श्री जैन द्वारा दिए गए। कृषि महोत्सव में जिले के बड़ी संख्या में कृषक सम्मिलित होंगे। कृषि तथा संबंधित विभागों एवं आदान विक्रेताओं, कृषि यंत्र डीलर आदि से समन्वय स्थापित कर स्टॉल तथा प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
बैठक में सीईओ श्री जैन द्वारा कृषि महोत्सव के लिए तकनीकी सत्र कृषक प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम, पेय जल, विद्युत, सफाई, चिकित्सा, परिवहन, मंच व्यवस्था, कृषकों को लाने ले जाने के लिए यातायात वाहन व्यवस्था इत्यादि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।
कृषि महोत्सव आयोजन के लिए एसडीएम श्री शुभम पाटीदार को नोडल अधिकारी तथा मंडी सचिव श्री लक्ष्मी सिंह ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में एसडीएम श्री पाटीदार, उपसंचालक कृषि श्री रविंद्र मोदी, डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण सिंह चंद्रावत, मल्हारगढ़ जनपद सीईओ श्री निर्देशक शर्मा उपस्थित रहे।
#मंदसौर
#Mandsaur
4 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026