जयसिंहनगर: महुआ टोला निवासी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
जिले के अंतिम छोर में स्थित थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में गुंडा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है।