जयसिंहनगर: भर्री तिराहे पर ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, तीन लोग घायल
जिले के सीधी थान क्षेत्र अंतर्गत भर्री तिराहे में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार के बाइक सवार तीन लोग को घायल करने का मामला सोमवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि भर्री तिराहे में ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए है।