उदयपुर के प्रेम नगर में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर जलाया गया 'आशीर्वाद का दीया', दीर्घायु की कामना
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को झीलों की नगरी उदयपुर में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस मौके पर शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नगरवासियों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 'सेवा ही संकल्प' अभियान के तहत प्रेम नगर में शाम को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने अपने-अपने घरों और सार्वजनिक स्थल पर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित किया। दीप जलाकर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और देश के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस मौके पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य जयेश चंपावत राज चंपावत आरके राय प्रतिमा राय कैलाश चंद्र साहू निखिल जैन खुशबू जैन सारिका जैन सक्षम जैन शालिनी जैन मोनिका जैन राहुल जैन हितार्थ जैन श्वेता जैन दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ नरेंद्र मोदी का जनसेवा का सफर अब 25 वर्षों की निरंतर यात्रा पूरी कर चुका है। उनके सशक्त नेतृत्व में भारत 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान प्रेम नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए और प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
#AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान