नाथद्वारा में गणपति महोत्सव की भव्य छटा 🌺🐘
गणपति बप्पा मोरया! 🙏❤️
Day -3 गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर नाथद्वारा के अलग-अलग मोहल्लों और चौक-चौराहों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमाएँ, आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक झांकियाँ श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। ✨
इस बार मोना स्क्वाड, बड़ा बाजार, विलास, नगर पालिका, नारायण चौक–सुंखाड़्या नगर, चमत्कार चौराहा, रावतो का दरवाजा, कुम्हारवाड़ा, बागरवाड़ा, तहसील के महाराजा, सिहाड़, उबा गणेश जी, चारभुजा मंदिर फौज, महावीरपुरा के राजा, मालियों का चौक, ब्रजपुरा और अहिल्या कुंड सहित विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। 🌸🪔
हर पंडाल में भक्ति, आस्था, कला और उत्साह का अनोखा संगम नजर आ रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट, भव्य दरबार और गणपति बप्पा के मनमोहक स्वरूप पूरे नाथद्वारा को भक्तिमय बना रहे हैं। 🙏
#nathdwarablog #nathdwara #shrinathji
Pc @prajapatgopal2000