Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

₹3 लाख किलो का आम! 😱 झुमरी तिलैया में दिखा दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी आम। जापान का यह दुर्लभ आम 'Egg of the Sun' और 'Red Gold' के नाम से भी जाना जाता है। क्या आपने कभी इतना महंगा आम देखा है? 🥭 #MiyazakiMango #WorldMostExpensiveMango #JhumriTilaiya #Koderma #Jharkhand #LuxuryFruit #ViralReel #TrendingNow #AmazingFacts #MangoLover #RedGold #EggOfTheSun #IncredibleIndia #ReelsIndia #ExploreIndia #ViralVideo #NewsReel #FruitLovers #HindiReels #trendingreels

Koderma, Kodarma | Jun 26, 2026

MORE NEWS

कोडरमा 
सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत अंतर्गत बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर आयोजित प्रार्थना सभा की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक परिवार के कई सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच घर में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रार्थना सभा का उद्देश्य क्या था तथा धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के कोठियार,गांगडीह,गलवाती, बलिमहरी,सिहास सहित दर्जनों गांवों में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सामने आते रहे हैं। मौके पर अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

कोडरमा सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत अंतर्गत बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर आयोजित प्रार्थना सभा की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक परिवार के कई सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच घर में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रार्थना सभा का उद्देश्य क्या था तथा धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के कोठियार,गांगडीह,गलवाती, बलिमहरी,सिहास सहित दर्जनों गांवों में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सामने आते रहे हैं। मौके पर अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Koderma, Kodarma | Jun 26, 2026

चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा कमेटियों की ओर से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। चंदवारा, पिपराही, भोंडो समेत कई गांवों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा कमेटियों की ओर से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। चंदवारा, पिपराही, भोंडो समेत कई गांवों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Koderma, Kodarma | Jun 26, 2026

कोडरमा में जेएलकेएम का संगठन विस्तार, कई लोगों ने ली सदस्यता

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का जिला पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा जिला कमेटी में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया।

बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव सहित कई केंद्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोडरमा में जेएलकेएम का संगठन विस्तार, कई लोगों ने ली सदस्यता कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का जिला पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा जिला कमेटी में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव सहित कई केंद्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Koderma, Kodarma | Jun 26, 2026