चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा कमेटियों की ओर से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। चंदवारा, पिपराही, भोंडो समेत कई गांवों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।