कोडरमा में जेएलकेएम का संगठन विस्तार, कई लोगों ने ली सदस्यता
कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का जिला पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा जिला कमेटी में विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया।
बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव सहित कई केंद्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।