‘समृद्ध महिला - समृद्ध बिहार अभियान” कार्यक्रम का शुभारम्भ*
कटिहार ,27 अगस्त 2026, गुरुवार।
NIC सभागार समाहरणालय कटिहार में
आज दिनांक 27 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया |
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिले के NIC सभागार में किया गया |
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्धमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया जाना है |
इसके तहत पंचायतों में ग्रामीण हाट, पशुघर, उद्धमी वर्कशेड, बिक्री केंद्र आदि के निर्माण को बढ़ावा दिया जाना है |
इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम क़िस्त के रूप में बिहार के 4 लाख महिला लाभार्थी, द्वितीय क़िस्त के तहत एक लाख महिला लाभार्थी एवं जीविका निधि के तहत 10,000 महिला लाभार्थी के खाते राशि अन्तरण किया गया।
कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री बिहार ने बिहार के सभी जिले से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया |
इस मौके पर NIC सभागार में जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त कटिहार, निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जीविका दीदियाँ एवं जिला स्तरीय सभी प्रबंधक शामिल हुए |
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को कटिहार जिले के 14505 महिलाओं को प्रथम क़िस्त के तहत दस हजार (10000/-) रुपए की आर्थिक सहायता,4526 महिलाओं को द्वितीय क़िस्त के तहत बीस हजार (20000/-) रुपए की आर्थिक सहायता, एवं 1012 महिलाओं को जीविका निधि के तहत लगभग 5 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया|
माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 29 अगस्त 2025 को “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की घोषणा की गई थी | इस योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है|
सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य कर दिया है |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम क़िस्त के तहत 10000 रुपए आर्थिक सहायता दी जा रही है |
तत्पश्चात 6 महीने के बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है |
माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा अबतक कटिहार जिले के 5.5 लाख से अधिक महिलाओं के आधार से लिंक खाते में 10000-10000 रुपए DBT के माध्यम से भेजा जा चूका है |
जीविका द्वारा ग्रामीण स्तर पर गठित महिला ग्राम संगठन के द्वारा स्वयं सहायता समूह के दीदियों का बैठक कर महिलाओं का आवेदन स्वीकार किया गया | जिसमें ग्राम संगठन की पदधारियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन तैयार करवाया गया, तथा सभी आवेदनों को एकत्रित कर जीविका के प्रखंड कार्यालय द्वारा राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए MIS पर प्रविष्टि कराई गई |
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #katihar @topfans
4 views | Katihar, Bihar | Aug 27, 2026