बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन*
*आज दिनांक 27.08.2026 को जिला पदाधिकारी, कटिहार की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम, कटिहार के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।*
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस० द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, लाभुकों एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 0 से 3 माह तक की कन्या शिशुओं एवं उनकी माताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कन्या शिशुओं के बीच Baby Kit का वितरण किया गया तथा उनकी माताओं को फलों की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित माताओं एवं परिजनों को कन्या शिशु के जन्म के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष ध्यान देने की अपील की गई। उन्होंने कन्या शिशुओं का समय पर एवं संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया।
इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बालिकाओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लोगोयुक्त School Bag एवं Water Bottle का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि बालिकाएं समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कन्या जन्म को सम्मान देना तथा बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल केंद्रित योजनाओं के संबंध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय विभिन्न
विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम एवं आई०सी०डी०एस०, कटिहार द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से सफलतापूर्वक किया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
1 views | Katihar, Bihar | Aug 27, 2026