आज दिनांक 27.8.2026 को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन, कटिहार प्रखंड के सिरनियाँ पूर्वी पंचायत के मनरेगा भवन में जिला पदाधिकारी, कटिहार, श्री आशुतोष दिवेरी द्वारा श्री गुरु संत रविदास जी के तैलचित्र पर पुष्प गुच्छ समर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर कटिहार विधानसभा क्षेत्र के मानतीय विधायक तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार श्री तार किशोर प्रसाद, जिला बीस सूत्री के अध्यक्ष श्री मनोज राय तथा अन्य सदस्य तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटिहार तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस शिविर का उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा अनुसूचित जाति एवं अनु जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का
लाभ पहुँचाना है।
यह कार्यक्रम आज 27.08.2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 15.02.2027 तक कटिहार जिला के सभी प्रखंडों के महादलित 'टोलों में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में आवेदनकर्ताओं से आवेदन शिविर के पूर्व ही प्राप्त कर, शिविर के दिन हकदारी (Entitlement) का वितरण किया जाएगा। शिविर के दिन भी छूटे हुए आवेदनकर्ता से आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Aug 27, 2026