मुगलसराय: सिंघीताली समीप हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 12 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
चंदौली पुलिस में अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वाट सर्विलांस तथा अलीनगर पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जा रही 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस शराब की कीमत लगभग एक करोड़ बारह लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है।