तुलसीपुर: सीएमओ ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का किया निरीक्षण, 11 कर्मी अनुपस्थित मिले
गुरुवार 1बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौकीदार राजेश, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,सलीम हुसैन ऑप्टोमेट्रिस्ट,डॉ कृष्ण कुमार यादव, रुचि तिवारी ए एन एम, डॉ अंशिका श्रीवास्तव, बलवंत राव एल टी, नीलू यादव स्टाफ नर्स, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव, अशोक कुमार,सुरेंद्र पाल सिंह आदि अनुपस्थिति पाए गए।