तुलसीपुर: बलरामपुर जिलाधिकारी के आदेश पर अधिकारियों ने 53 उर्वरक वितरण समितियों का किया निरीक्षण
गुरुवार 4 बजे जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा बताया कि खरीफ सीजन में कृषकों को सरलता एवं सुगमता से ससमय निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने को जनपद की सभी 53 उर्वरक वितरण समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं ओवर रेटिंग आदि जांच की गई। डीएम के आदेश पर विकास खंडवार नामित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई।