तुलसीपुर: तुलसीपुर में बारिश के कारण बढ़े सर्पदंश के मामले, सीएचसी ने बताया सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध
तुलसीपुर में बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामलों में तेजी आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 5-6 और प्राइवेट नर्सिंग होम में 4-5 मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र में चार सर्पदंश के मरीज आए है, सीएससी अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध हैं झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें।