तुलसीपुर: विजयीडीह में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात शव, सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान, हत्या की जताई जा रही आशंका
महराजगंज तराई क्षेत्र के विजयीडीह गाँव के दक्षिण तरफ गन्ने के खेत में लगे बबूल के पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटकता मिला था। जिसे देखकर ग्रामीण सहम गए थे। शव मिलने से गांव में तमाम प्रकार की चर्चा चल रही है। शव का पहचान नहीं होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर प्रसारित किया। जिससे युवक की पहचान हो सका है। युवक के पिता बेचू दयाल ने हत्या की आशंका जताई है।