तुलसीपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बीट पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
बुधवार दोपहर 1 बजे थाना क्षेत्र तुलसीपुर अंतर्गत महिलाओं को बीड़ पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में बताते हुए अनजान लिंक को डाउनलोड न करने एवं अपनी ओटीपी किसी से शेयर ना करने की बात बताई गई। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल साइबर थाना एवं पुलिस से टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने को कहा गया।