तुलसीपुर: थाना महाराजगंज तराई के विजई डीह गांव में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत विजई डीह गांव में दोपहर लगभग 12:00 बजे बाग में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ दिखाई पड़ा जिससे क्षेत्र में सनसनी देखी गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं अज्ञात व्यक्ति के पहचान का प्रयास स्थानीय लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।